+10 344 123 64 77

Friday, November 15, 2019

गाउन, साड़ी पर महीन नेट के साथ नए अंदाज में ब्राइड्स ओढ़ें घूंघट

लाइफस्टाइल डेस्क. दीपिका पादुकोण पिछले दिनों एक फोटोशूट में 'वेल' के साथ दिखाई दी थीं और तभी से यह ट्रेंड तेजी से फैल रहा है। दीपिका ने महीन नेट से बना वेल पहना था, जिससे चेहरे पर पर्दा तो दिख रहा था लेकिन उससे चेहरा ढंका या छिपा नहीं था। ये नया 'घूंघट' मॉडर्न ब्राइड्स को बहुत पसंद आ रहा है। फैशन डिजाइनरमानसी पुजारा से जानिए कैसे आपघूंघट ओढ़ सकती हैं...

  1. दीपिका ने इसे ज़ु़हैर मुराद से डिजाइन करवाया था। उन्होंने इसे डीप रेड हाइ स्लिट गाउन के साथ पहना था, जो ट्रेडिशनल भी लग रहा था और रेड कार्पेट परफेक्ट लुक भी दे रहा था। अपने रिसेप्शन लुक के लिए ब्राइड्स "वेल' पहनना पसंद कर रही हैं। यह ज्यादा फंक्शनल तो नहीं है लेकिन फोटो के लिए अच्छा है।

  2. अब देश के हर प्रांत की दुल्हन इस "वेल' ट्रेंड को पसंद कर रही है। आप साउथ इंडियन हों या महाराष्ट्रियन या फिर बंगाली, यदि शादी पर साड़ी पहनने का इरादा किया है तो भी महीन फैब्रिक वाले नेट वेल का चुनाव किया जा सकता है।

  3. पर्निया कुरैशी ने भी अपने निकाह में दुपट्ट्े की बजाय वेल कैरी किया था। उन्होंने भारी एंब्रॉयड्री वाला सिल्वर कुर्ता फ्लोर लेंथ लहंगे के साथ पहना था। भारी दुपट्‌टा लेने की बजाय उन्होंने टुली को ही वेल की तरह पहना है। पर्निया का ये लुक आनंद करज के लिए आदर्श है।



      Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
      Modern bride's veil


      from
      via IFTTT

0 comments:

Post a Comment