+10 344 123 64 77

Friday, November 22, 2019

भारत में सबसे ज्यादा विदेशी पर्यटक बांग्लादेश, ब्रिटेन और अमेरिका से आए, तमिलनाडु में सबसे ज्यादा पहुंचे

नई दिल्ली .भारत में 2016 से 2018 तक 3 सालाें में सबसे ज्यादा विदेशी पर्यटक बांग्लादेश, अमेरिका और ब्रिटेन से आए। इसके साथ ही विदेशी पर्यटकाें से आय में भी बढ़ाेतरी हुई है। यह जानकारी केंद्रीय पर्यटन मंत्रालय ने दी है। राज्याें की बात करें ताे 2018 में सबसे ज्यादा 60 लाख विदेशी पर्यटक तमिलनाडु में आए।

इसके बाद महाराष्ट्र में 50 लाख और यूपी में 37 लाख से ज्यादा विदेशी पर्यटक पहुंचे। देश में विदेशी पर्यटकाें की संख्या और उनसे हुई आय संबंधित यह जानकारी केंद्रीय पर्यटन मंत्रालय ने लाेकसभा में एक सवाल के जवाब दी है। बांग्लादेश से भारत आनेवाले सैलानियाें की संख्या 2016 में 13.80 लाख थी। 2018 में यह करीब दोगुना बढ़कर 22.56 लाख पहुंच गई। वहीं, पाकिस्तान में 2016 में 1.04 लाख विदेशी पर्यटक आए थे। 2017 में यह संख्या 44,266 रह गई।

भारत में किस साल किस देश से कितने पर्यटक आए
साल बांग्लादेश अमेरिका ब्रिटेन श्रीलंकाकनाडा
2016 13.80 12.96 9.41 2.97 3.17
2017 21.56 13.76 9.86 3.03 3.35
2018 22.56 14.56 10.293.53 3.51

विदेशी पर्यटक औरआय

साल कुल पर्यटक आय
2016 88 लाख 1.62
2017 1.04 कराेड़ 1.93
2018 1.56 कराेड़ 2.02

तीन साल में 18 लाख पर्यटक बढ़े

2018 में राज्यों की स्थिति

राज्य विदेशी पर्यटक
तमिलनाडु 60.74लाख
महाराष्ट्र 50.78 लाख
उत्तर प्रदेश 37.80लाख
दिल्ली 27.40लाख

तमिलनाडु तीन साल से टॉप पर है



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
The largest number of foreign tourists in India came from Bangladesh, Britain and America, highest in Tamil Nadu.


from
via IFTTT

0 comments:

Post a Comment