+10 344 123 64 77

Sunday, February 18, 2024

बॉलीवुड में कई स्टार आए और गए, लेकिन  तस्वीर में दिख रही इस बच्ची ने जो मुकाम हासिल किया वो हासिल कर पाना आसान नहीं है. ये बॉलीवुड की पहली ऐसी एक्ट्रेस हैं, जिन्हें सुपरस्टार का दर्जा मिला और जिन्हें लेडी अमिताभ बच्चन तक कहा जाने लगा. इस बच्ची के नाम का डंका साउथ से लेकर हिंदी फिल्म जगत तक में बजता था. रजनीकांत, कमल हसन जैसे स्टार्स समेत सदी के महानायक अमिताभ बच्चन तक उनके साथ हर शर्त पर काम करने के लिए राजी रहते थे. रजनी कांत और कमल हसन जैसे सितारे इन एक्ट्रेस के अच्छे दोस्तों में शुमार थे. जबकि अमिताभ बच्चन ने कई बार इनके साथ हिट फिल्में दीं. लेकिन एक फिल्म के लिए अमिताभ बच्चन को भी खूब पापड़ बेलने पड़ गए थे.

करवाई थी फूलों की बारिश

मासूम सी शक्ल और क्यूट सी मुस्कान वाली ये बच्ची हैं श्रीदेवी. जिनके साथ काम करने के लिए उस दौर का हर सितारा बेताब रहता था. लेकिन श्रीदेवी अपनी शर्तो पर ही काम करती थीं. फिल्म खुदा गवाह भी ऐसी ही एक मूवी है जिसमें मेकर्स श्रीदेवी को ही कास्ट करना चाहते थे. लेकिन श्रीदेवी ने काम करने इंकार कर दिया था. उस वक्त खुद अमिताभ बच्चन ने उन्हें मनाने के लिए बहुत से जतन किए थे. किताब श्रीदेवी- द इटरनल स्क्रीन गॉडेस में इस किस्से का जिक्र है. जब अमिताभ बच्चन ने उन्हें मनाने के लिए ट्रक भर कर फूलों की बारिश करवाई थी. उस वक्त श्रीदेवी फिल्म करने के लिए राजी तो हुईं लेकिन एक शर्त तब भी बरकरार थी.

मां और बेटी का रोल

श्रीदेवी खूब जानती थीं कि जिस फिल्म में अमिताभ बच्चन होंगे, उस फिल्म में उन्हें कितना स्क्रीन स्पेस मिलेगा. अमिताभ बच्चन की कोशिशें देखकर वो फिल्म करने के लिए राजी तो हुईं लेकिन एक शर्त रख दी. शर्त ये थी कि फिल्म में वो मां बेटी दोनों का किरदार अदा करेंगी. फिल्म के मेकर्स इस बात के लिए राजी हो गए. और अमिताभ बच्चन के साथ श्रीदेवी फिल्म खुदा गवाह में बतौर हीरोइन नजर आईं. और उसके बाद उनकी बेटी बनकर भी फिल्म में दिखाई दीं.

आपको यह जानकर भी हैरानी होगी कि श्रीदेवी बॉलीवुड की एकमात्र ऐसी एक्ट्रेस थीं, जिन्हें साइन करने के लिए बड़े-बड़े डायरेक्टर्स की लाइन लगती थी. उन्हें अपनी फिल्म में कास्ट करने के लिए डायरेक्टर्स उन्हें हीरो से भी ज्यादा फीस देने के लिए रेडी होते थे. इनकी डिमांड उस टाइम में अपने दौर की सबसे हिट एक्ट्रेस रवीना और माधुरी से भी ज्यादा हुआ करती थी.

from NDTV India - Filmy https://ift.tt/QgY3D49
via IFTTT

Saturday, February 17, 2024

Friday, February 16, 2024

फिल्म इंडस्ट्री में एक होते हैं स्टार, फिर आते हैं सुपरस्टार और फिर आता है ऐसा दबंग स्टार. फिल्मी पर्दे पर जिसका नाम ही काफी होता है और फिल्म करोड़ों कमाने में कामयाब हो जाती है. इस तस्वीर में नजर आ रहा है एक युवक भी ऐसा ही है. जिसके नाम से ही फिल्म की कमाई रफ्तार पकड़ लेती है. एक दौर ऐसा भी था जब ये युवक सिर्फ 75-75 रुपये के लिए काम किया करता था. कभी भीड़ में नाचने वाला बैकग्राउंड डांसर हुआ करता था. लेकिन एक हेयर स्टाइल ने इस युवक की किस्मत ही बदल दी. आज की तारीख में ये 5 हजार करोड़ से ज्यादा की मिल्कियत का मालिक है. जिसका नाम है सलमान खान.

लंबे बालों से बदली किस्मत

सलमान खान अपनी पहली ही फिल्म मैंने प्यार किया से ही जबरदस्त फैन फॉलोइंग खड़ी कर चुके थे. इस फिल्म के लिए उनकी फीस काफी कम थी. सलमान खान के फैन्स तो बने, जो उनका स्टाइल बहुत पसंद करते थे लेकिन उनकी कई फिल्मों को वो कामयाबी नहीं मिल पाती थी जो आज के दौर में उनके नाम के साथ ही मिल जाती है. इस बीच साल 2003 में उन्हें तेरे नाम मूवी ऑफर हुई. क्या कोई यकीन करेगा कि उस दौर में सलमान खान स्टारर मूवी महज 12 करोड़ रु. में बनकर तैयार हो गई थी. इस फिल्म के डायरेक्टर थे सतीश कौशिक और हीरोइन थीं भूमिका चावला. लागत से करीब दोगुनी कमाई करने वाली फिल्म में सलमान खान के लंबे बाल बहुत पसंद किए गए. और इसके बाद उनकी किस्मत भी तेजी से बदलने लगी.

सौ करोड़ की गारंटी

ये लंबे बाल सलमान खान के करियर में गुड लक चार्म की तरह साबित हुए. जिसके बाद वो न सिर्फ स्टाइलिश स्टार बल्कि दमदार एक्टर के रूप में भी जाने जाने लगे और धीरे धीरे उनका सिक्का फिल्म इंडस्ट्री में मजबूत होता चला गया. इसके बाद उन्होंने वांटेड, दबंग, बॉडीगार्ड, बजरंगी भाईजान और टाइगर सीरीज की उम्दा फिल्में की और बॉक्स ऑफिस पर कई करोड़ के क्लबों के रिकॉर्ड ध्वस्त कर दिए गए. अब भी उनका नाम जुड़ता है और फिल्म कम से कम सौ करोड़ से ज्यादा की कमाई कर डाली है. अब तो यहां भी और वहां भी उन्हीं का जलवा नजर आता है.

from NDTV India - Filmy https://ift.tt/scNlTxP
via IFTTT

बॉलीवुड में कई स्टार आए और गए, लेकिन  तस्वीर में दिख रही इस बच्ची ने जो मुकाम हासिल किया वो हासिल कर पाना आसान नहीं है. ये बॉलीवुड की पहली ऐसी एक्ट्रेस हैं, जिन्हें सुपरस्टार का दर्जा मिला और जिन्हें लेडी अमिताभ बच्चन तक कहा जाने लगा. इस बच्ची के नाम का डंका साउथ से लेकर हिंदी फिल्म जगत तक में बजता था. रजनीकांत, कमल हसन जैसे स्टार्स समेत सदी के महानायक अमिताभ बच्चन तक उनके साथ हर शर्त पर काम करने के लिए राजी रहते थे. रजनी कांत और कमल हसन जैसे सितारे इन एक्ट्रेस के अच्छे दोस्तों में शुमार थे. जबकि अमिताभ बच्चन ने कई बार इनके साथ हिट फिल्में दीं. लेकिन एक फिल्म के लिए अमिताभ बच्चन को भी खूब पापड़ बेलने पड़ गए थे.

करवाई थी फूलों की बारिश

मासूम सी शक्ल और क्यूट सी मुस्कान वाली ये बच्ची हैं श्रीदेवी. जिनके साथ काम करने के लिए उस दौर का हर सितारा बेताब रहता था. लेकिन श्रीदेवी अपनी शर्तो पर ही काम करती थीं. फिल्म खुदा गवाह भी ऐसी ही एक मूवी है जिसमें मेकर्स श्रीदेवी को ही कास्ट करना चाहते थे. लेकिन श्रीदेवी ने काम करने इंकार कर दिया था. उस वक्त खुद अमिताभ बच्चन ने उन्हें मनाने के लिए बहुत से जतन किए थे. किताब श्रीदेवी- द इटरनल स्क्रीन गॉडेस में इस किस्से का जिक्र है. जब अमिताभ बच्चन ने उन्हें मनाने के लिए ट्रक भर कर फूलों की बारिश करवाई थी. उस वक्त श्रीदेवी फिल्म करने के लिए राजी तो हुईं लेकिन एक शर्त तब भी बरकरार थी.

मां और बेटी का रोल

श्रीदेवी खूब जानती थीं कि जिस फिल्म में अमिताभ बच्चन होंगे, उस फिल्म में उन्हें कितना स्क्रीन स्पेस मिलेगा. अमिताभ बच्चन की कोशिशें देखकर वो फिल्म करने के लिए राजी तो हुईं लेकिन एक शर्त रख दी. शर्त ये थी कि फिल्म में वो मां बेटी दोनों का किरदार अदा करेंगी. फिल्म के मेकर्स इस बात के लिए राजी हो गए. और अमिताभ बच्चन के साथ श्रीदेवी फिल्म खुदा गवाह में बतौर हीरोइन नजर आईं. और उसके बाद उनकी बेटी बनकर भी फिल्म में दिखाई दीं.

आपको यह जानकर भी हैरानी होगी कि श्रीदेवी बॉलीवुड की एकमात्र ऐसी एक्ट्रेस थीं, जिन्हें साइन करने के लिए बड़े-बड़े डायरेक्टर्स की लाइन लगती थी. उन्हें अपनी फिल्म में कास्ट करने के लिए डायरेक्टर्स उन्हें हीरो से भी ज्यादा फीस देने के लिए रेडी होते थे. इनकी डिमांड उस टाइम में अपने दौर की सबसे हिट एक्ट्रेस रवीना और माधुरी से भी ज्यादा हुआ करती थी.

from NDTV India - Filmy https://ift.tt/LrGHo02
via IFTTT

Wednesday, January 31, 2024

Singapore Saloon Box Office Collection Day 7: बॉक्स ऑफिस पर 25 जनवरी को चार फिल्में रिलीज हुईं, जिसमें बॉलीवुड एक्टर ऋतिक रोशन और दीपिका पादुकोण की फाइटर और साउथ एक्टर मोहनलाल की मलैकोटै वालिबन का शोर सबसे ज्यादा देखने को मिला. वहीं दोनों फिल्मों का बॉक्स ऑफिस कलेक्शन भी काफी चर्चा में रहा. इसी बीच इन फिल्मों के शोर में साउथ की फिल्म सिंगापुर सैलून ने केवल सात दिनों में बजट की कमाई हासिल करते हुए अपना नाम हिट फिल्मों में शामिल कर लिया है. आइए आपको बताते हैं सिंगापुर सैलून का सात दिन में बॉक्स ऑफिस कलेक्शन...

बॉक्स ऑफिस ट्रैकर सकनिल्क के शुरुआती आंकड़ों के अनुसार, सातवें दिन सिंगापुर सैलून ने केवल 60 लाख का कलेक्शन हासिल किया है. जबकि भारत में कुल कमाई 7.43 करोड़ हो गई है. वहीं बाकी छह दिनों की कमाई की बात करें तो पहले दिन 1 करोड़, दूसरे दिन 1.79 करोड़, तीसरे दिन 1.49 करोड़, चौथे दिन 1.36 करोड़, पांचवे दिन 57 लाख और छठे दिन 62 लाख की कमाई हासिल की है. वहीं बजट की बात करें तो कहा जा रहा है कि सिंगापुर सैलून केवल 8 करोड़ के बजट में बनी है. 

बता दें, सिंगापुर सैलून में आरजे बालाजी, मीनाक्षी चौधरी, सत्यराज, किशन दास, एन शीतल, थलाइवासल विजय, जॉन विजय और रोबो शंकर जैसे कलाकार मुख्य भूमिका में नजर आ रहे हैं. जबकि कहानी एक हेयर ड्रेसर की है, हेयरड्रेसिंग के पेशे में अपनी पहचान बनाने के लिए सिंगापुर में एक सैलून स्थापित करता है, लेकिन उसे अपने व्यवसाय और जुनून में सफल होने के लिए अपने दुश्मनों की चुनौतियों का सामना करना पड़ता है. इस फिल्म की टक्कर बॉक्स ऑफिस पर फाइटर औऱ मलैकोटै से होती दिख रही है. 

from NDTV India - Filmy https://ift.tt/u8hP2RJ
via IFTTT

Fighter Day 7 Box Office Collection: 25 जनवरी को ऋतिक रोशन, दीपिका पादुकोण और अनिल कपूर स्टारर फाइटर का कलेक्शन हर दिन बढ़ता जा रहा है. वहीं फिल्म 150 करोड़ की रिकॉर्ड तोड़ कमाई भारत में करने को तैयार है. जबकि वर्ल्डवाइड कलेक्शन बजट की कमाई हासिल करने वाली है. इसी बीच सातवें दिन के कलेक्शन की डिटेल सामने आ गई है, जो कि फैंस को वीकेंड से पहले खुश कर देगी. बॉक्स ऑफिस ट्रैकर सकनिल्क के अनुसार, फाइटर ने भारत में ,सातवें दिन 6.35 करोड़ की कमाई हासिल की है. जबकि कुल कलेक्शन 140.35 करोड़ हो गया है. वहीं वर्ल्डवाइड कलेक्शन 230 करोड़ तक पहुंच गया है. जबकि फिल्म का बजट 250 करोड़ का बताया जा रहा है.   

छह दिनों में कमाई की बात करें तो पहले दिन 22.5 करोड़ की ओपनिंग फाइटर ने की थी, जिसके बाद दूसरे दिन कलेक्शन 39.5 करोड़ तक जा पहुंचा. वहीं तीसरे दिन 27.5 करोड़ फिल्म ने कमाई हासिल की. पांचवे दिन कलेक्शन 29 करोड़ तक रहा. इसके बाद वीकडेज यानी पांचवे दिन सोमवार को कमाई 8 करोड़ पर जा पहुंची. वहीं छठे दिन 7.5 करोड़ की कमाई फिल्म ने हासिल की है. हालांकि वीकेंड से पहले फिल्म यह कलेक्शन 7 दिनों में अच्छी कमाई हासिल कर चुका है. 

गौरतलब है कि इस महीने में यानी जनवरी 2024 में 17 से भी ज्यादा फिल्में बॉक्स ऑफिस पर रिलीज हो चुकी है, जो अच्छी कमाई करती हई दिख रही है. वहीं गुंटूर कारम और हनुमान के बाद फाइटर बॉक्स ऑफिस पर 200 करोड़ का आंकड़ा पार करने की तरफ बढ़ रही है.

from NDTV India - Filmy https://ift.tt/JCcQGNH
via IFTTT

Tuesday, January 30, 2024

बिग बॉस फेम और मशहूर मॉडल लोपामुद्रा राउत सोशल मीडिया सेंसेशन हैं, अक्सर वो अपने फैंस के लिए सोशल मीडिया पर अपनी ग्लैमरस और सिज़लिंग तस्वीरें पोस्ट करती हैं. इन तस्वीरों को देखते ही उनके चाहने वालों की खुशी का ठिकाना नहीं रहता. एक दौर था जब लोपामुद्रा बिग बॉस शो की सबसे चर्चित कंटेस्टेंट्स में से एक थीं, उनका दमदार किरदार इस शो में खूब चर्चा में रहा. आज भी लोपामुद्रा के फैंस उनके हर पोस्ट का इंतजार करते हैं और उनकी लाइफ को लेकर खूब दिलचस्पी भी रखते हैं.

रियलिटी शो से मिली पहचान

लोपामुद्रा राउत फैशन इंडस्ट्री से काफी सालों से जुड़ी थीं, लेकिन असली फेम उन्हें बिग बॉस जैसे रियलिटी शोज ने दी. लोपामुद्रा को 2016 में बिग बॉस-10 में देखा गया था, इस शो में वो एक स्ट्रॉन्ग कंटेस्टेंट थीं.

इसी वजह से वो शो के टॉप-5 में शामिल हुईं. इसके ठीक बाद उन्हें रोहित शेट्टी के शो खतरों के खिलाड़ी में भी देखा गया था, जहां उन्होंने अपनी बेबाकी से फैंस का दिल जीत लिया.

फॉलोअर्स की नहीं कोई कमी

लोपामुद्रा राउत ने फिल्मों और वेब सीरीज से अपने करियर को आगे बढ़ाने की कोशिश की, लेकिन इसमें उन्हें सफलता हाथ नहीं लगी. वो इंडस्ट्री में अपनी अलग पहचान नहीं बना पाईं. हालांकि सोशल मीडिया पर उनके फॉलोअर्स की कोई कमी नहीं है. उनके इंस्टाग्राम पर 1.2  मिलियन से ज्यादा फॉलोअर हैं. उनकी हर एक फोटो पर हजारों लाइक्स आते हैं और फैंस उनकी खूबसूरती की तारीफ करते नहीं थकते हैं.

फिलहाल क्या कर रही हैं लोपामुद्रा?

अब फैंस ये भी जानना चाहते हैं कि लोपामुद्रा राउत इन दिनों क्या कर रही हैं. उनका इंस्टाग्राम प्रोफाइल देखने पर पता चलता है कि वो फिलहाल मार्शल आर्ट्स की ट्रेनिंग ले रही हैं. इसके कुछ वीडियो भी उन्होंने सोशल मीडिया पर पोस्ट किए हैं. जिनमें वो दमदार किक लगाती दिख रही हैं.

कहा जा रहा है कि वो जल्द किसी एक्शन फिल्म या वेब सीरीज में दिख सकती हैं. उनके फैंस ये बात अच्छी तरह से जानते हैं कि लोपामुद्रा मार्शल आर्ट्स का शौक रखती हैं और फिटनेस पर काफी ध्यान देती हैं. यही वजह है कि उनकी स्विम सूट  वाली एक तस्वीर सोशल मीडिया का टेंपरेचर हाई कर देती है.

from NDTV India - Filmy https://ift.tt/ReuErtk
via IFTTT