+10 344 123 64 77

Wednesday, December 28, 2022

माता पिता को अपने बच्चों के बेहतर भविष्य के लिए और उन्हें प्रोत्साहित करने के लिए नए साल के दृढ़ संकल्प के बारे में बताना चाहिए। अगली स्लाइड्स में जानें बच्चों के लिए न्यू ईयर रेजोल्यूशन के कुछ आइडिया।

from Latest And Breaking Hindi News Headlines, News In Hindi | अमर उजाला हिंदी न्यूज़ | - Amar Ujala https://ift.tt/a2JAjCO
via IFTTT

मनोज बाजपेयी वैसे तो पैपराजी के कैमरे में कम ही स्पॉट होते हैं, लेकिन जब होते हैं तो सारी लाइमलाइट वही ले जाते हैं. बॉलीवुड के दिग्गज अभिनेता मनोज बाजपेयी बीते दिनों अपनी फैमिली के साथ मुंबई एयरपोर्ट पर स्पॉट हुए. इस दौरान एक्टर अपनी पत्नी नेहा और बेटी के साथ दिखे. मनोज बाजपेयी की खूबसूरत वाइफ नेहा को तो सभी जानते हैं, जो करीब, फिजा, होगी प्यार की जीत, राहुल और कोई मेरे दिल में है जैसी फिल्मों में आ चुकी हैं, पर क्या कभी आपने मनोज बाजपेयी और नेहा की बेटी को देखा है? अगर नहीं तो आज की इस पोस्ट में हम आपको कपल की प्यारी सी बेटी भी दिखाएंगे. 

बता दें, मनोज बाजपेयी और नेहा की बेटी का नाम एवा नायला है. एयरपोर्ट में मम्मी-पापा के साथ क्यूट एवा भी नजर आईं, जिसका एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है. इस वीडियो को विरल भयानी के ऑफिशियल इंस्टा हैंडल से शेयर किया गया है. वीडियो में आप देख सकते हैं कि मनोज बाजपेयी अपनी पत्नी और बेटी के साथ कार से उतरते हैं. फिर एक्टर अपनी फैमिली के साथ पैपराजी को पोज भी देते हैं. इस दौरान नेहा जहां डेनिम जींस और जैकेट में बहुत कूल लग रही थीं, वहीं एक्टर भी लाइट ब्लू जींस, व्हाइट टी-शर्ट और जैकेट में हैंडसम नजर आ रहे थे. 

बात करें मनोज बाजपेयी की बेटी एवा नायला की तो वे भी चेक्ड प्लाजो पैंट और लूज टी-शर्ट में बहुत प्यारी दिख रही थीं. इस वीडियो के सामने आने के बाद लोगों ने इस पर अपनी प्रतिक्रियाएं देनी शुरू कर दी हैं. एक यूजर ने वीडियो पर कमेंट कर लिखा है, "इंडस्ट्री के सबसे ज्यादा हार्ड वर्किंग और हंबल एक्टर". तो वहीं एक अन्य ने लिखा है, "मनोज सर की बेटी कितनी प्यारी है".एक और लिखते हैं, "एक्टर जिसके जीरो हेटर्स हैं".  



from NDTV India - Filmy https://ift.tt/GyE9FLD
via IFTTT

सोशल मीडिया पर आए दिन सेलेब्स की फोटो वायरल होती है, जिसे उनके फैन्स देखना खूब पसंद करते हैं. खासकर इन सितारों के बचपन की फोटो पर फैन्स बहुत प्यार लुटाते हैं. ऐसी ही एक अभिनेत्री की फोटो आज की इस पोस्ट में हम आपके लिए लेकर आए हैं. इस फोटो में नजर आने वाली बच्ची अपने जमाने की सबसे ग्लैमरस अभिनेत्री रह चुकी हैं. एक समय में इन्होंने बिजनेस टाइकून रतन टाटा को भी डेट किया था. फोटो में आप एक बहुत ही प्यारी बच्ची को देख सकते हैं, जिसने येलो और ब्लू रंग की फ्रॉक पहनी है. फोटो में बच्ची बहुत ही मासूमियत के साथ हंस रही है. क्या हुआ पहचाना इन्हें?

अगर नहीं पहचान पाए तो बता दें कि फोटो में नजर आने वाली बच्ची और कोई नहीं बल्कि अपने जमाने की मशहूर अदाकारा रह चुकीं सिमी ग्रेवाल हैं. सिमी ग्रेवाल ने एक समय में रतन टाटा को डेट किया था. दोनों काफी सालों तक एक-दूसरे के साथ रिश्ते में रहे थे और शादी भी करना चाहते थे, लेकिन किसी कारणवश ऐसा हो नहीं पाया. एक बार जब रतन टाटा सिमी के टॉक शो में पहुंचे थे, तब भी उन्होंने कहा था कि उनकी शादी कई बार होते-होते रह गई है. वहीं, सिमी ग्रेवाल की एक शादी होने के बाद और दूसरी बार सच्चा प्यार मिलने के बाद भी एक्ट्रेस अकेली रहीं.

सिमी ग्रेवाल की पहली शादी रवि मोहन से हुई थी. कहते हैं कि तीन महीने के लॉन्ग डिस्टेंस रिलेशनशिप के बाद दोनों ने शादी कर ली थी. ऐसे में कुछ सालों में ही यह रिश्ता टूट गया. इतना ही नहीं, शादी से पहले 17 साल की उम्र में सिमी ग्रेवाल ने जामनगर के महाराजा को भी डेट किया था. सिमी की लाइफ में मंसूर अली खान पटौदी भी आए थे, लेकिन शर्मिला टैगोर की वजह से दोनों का यह रिश्ता टूट गया. बात करें वर्तमान की तो सिमी आज भी अकेली हैं. 



from NDTV India - Filmy https://ift.tt/EMANLRJ
via IFTTT

सुपर सिंगर नेहा राज ने 2022 में भोजपुरी सिनेमा जगत को एक से बढ़कर एक गाने दिए है. आलम ये है कि उनका कोई भी गाना आते ही यूट्यूब छा जाता है. दर्शक उनकी आवाज के इस कदर दीवाने हैं कि उनके गानों का वेट करते हैं. नेहा राज इस समय अपने नाम की तरह ही इंडस्ट्री पर राज कर रही है. उनकी डिमांड दिन प्रतिदिन बढ़ती ही जा रही है. नेहा राज का नया गाना 'दिल के भीतरिया' वर्ल्डवाइड रिकार्ड्स के ऑफिसियल यूट्यूब चैनल से जारी किया गया है. जिसमें भोजपुरी इंडस्ट्री की चार्मी गर्ल वंनु डिग्रेट नजर आ रही है. 

गाने में वंनु की हर एक अदा दर्शकों के दिलों की धड़कन बढ़ा रही है. इसके ऊपर उनके एक्सप्रेशन एक कमाल के लग रहे हैं. गाने में वंनु कहती हैं कि बोली से चुए उनका मध के रस...दिल पे चलेला उनही के बस...बसेले हमरा रोम रोम में दिलवा के भीतरिया...झारे टेढ़ बबरिया लाखो में बाड़े हमरो सांवरिया.... गाने के बीच बीच मे नेहा राज भी अपनी उपस्थिति दर्ज करती हुई नजर आ रही है. 

वे अपनी आवाज के दम पर अब इंडस्ट्री की एक नंबर सिंगरों की लिस्ट में शामिल हो गई है. वही वंनु की इंडस्ट्री में चर्चा होनी शुरू हो गई है. इनके बारे में कहा जाता है कि ये वन टेक आर्टिस्ट हैं. वर्ल्डवाइड रिकार्ड्स प्रस्तुत 'दिल के भीतरिया' की सिंगर नेहा राज हैं, वही इसके गीतकार अर्जुन शर्मा हैं. इसका संगीत अभिषेक गुप्ता ने दिया है. इसके निर्माता रत्नाकर कुमार हैं. इसके निर्देशक भोजपुरिया है. और इसकी कोरियोग्राफर दीपक शर्मा है.



from NDTV India - Filmy https://ift.tt/iazEgHN
via IFTTT

साल 2022 में साउथ सिनेमा की कई फिल्मों ने बॉक्स ऑफिस पर धमाल मचाया. कुछ फिल्मों की न केवल कहानी बल्कि गानों को भी दर्शकों का काफी प्यार मिला है. उनमें से एक फिल्म पुष्पा थी. इस फिल्म की कहानी और गानों को दर्शकों ने खूब पसंद किया था. फिल्म का सामी गाना हिट रहा है. फिल्म पुष्पा के इस गाने के स्टेप ने भी लोगों के दिनों को जीता है. इस बीच एक लड़की पर पुष्पा के सामी गाने का खुमार ऐसा चढ़ा कि वह सबके सामने जमकर नाचने लगी. 

सेलिब्रिटी फोटोग्राफर विरल भयानी ने अपने आधिकारिक इंस्टाग्राम अकाउंट पर एक लड़की का वीडियो शेयर किया है. वीडियो में यह लड़की भीड़ के बीच में जोरदार डांस करती नजर आ रही हैं. वीडियो में लड़की व्हाइन कलर की साड़ी में नजर आ रही है. वीडियो में वह फिल्म पुष्पा के गाने सामी पर जमकर डांस कर रही है. वह हुबहु रश्मिका मंदाना की तरह डांस स्टेप कर रही है. भीड़ में हर कोई लड़की के डांस को देख रहा है. 

सोशल मीडिया पर लड़की का यह वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है. कई सोशल मीडिया यूजर्स वीडियो को खूब पसंद कर रहे हैं. साथ ही कमेंट कर अपनी प्रतिक्रिया दे रहे हैं. बात करें फिल्म पुष्पा की तो इस फिल्म में साउथ सिनेमा की मशहूर अभिनेता अल्लू अर्जुन और अभिनेत्री रश्मिका मंदाना मुख्य भूमिका में हैं. फिल्म पुष्पा को भारत में ही नहीं बल्कि विदेश में भी खूब पसंद किया गया है. इस फिल्म का दूसरा पार्ट जल्द आने वाला है, जिसके फैंस बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं. 



from NDTV India - Filmy https://ift.tt/qdKUbtX
via IFTTT

Tuesday, December 27, 2022

नए साल पर मनाली में मस्ती का मजा किरकिरा हो सकता है। आइए जानते हैं कि नए साल पर या जनवरी में मनाली ट्रिप पर क्यों न जाएं?

from Latest And Breaking Hindi News Headlines, News In Hindi | अमर उजाला हिंदी न्यूज़ | - Amar Ujala https://ift.tt/aODcI7E
via IFTTT
जब सलमान शाम को घर की बालकनी में हाथ जोड़कर फैंस को नमस्ते और शुक्रिया कहते...

from NDTV Khabar-Filmy https://ift.tt/3hgpwWj
via IFTTT